मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा स्थित स्वास्थ्य केंद्र से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। अतकोनेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना से बचाव का टीका लगवाने आए एक शख्स को एन्टी रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया। मामला सामने आने के बाद ठाणे निगम ने इस गड़बड़ी को स्वीकार किया है। और सेंटर में तैनात डॉक्टर व नर्स को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति को जिसे रेबीज रोधी टीका लगाया गया था। उसकी हालत ठीक है। मिली जानकारी के अनुसार अतकोनेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को राजकुमार यादव कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे थे। उन्हें कोविशील्ड लगाई जानी थी। जब उनकी बारी आई तो वहां मौजूद नर्स कीर्ति पोपड़े ने बिना कागज देखे उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा दिया। जब मामला सामने आया तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से नर्स को निलंबित कर दिया है। व्यक्ति डॉक्टरों की देखरेख में उसकी हालत ठीक है।
राजनीति
ओडिशा में गरजे CM विष्णुदेव साय, बोले – ओडिशा में 25...
संबलपुर। CM विष्णुदेव साय आज ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के कुचिंदा पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेडी सरकार को आड़े हाथों लिया...
CM Vishnu Deo Sai का तूफानी दौरा जारी, ओडिशा में तीन...
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai का लगातार तूफानी दौरा जारी है। सीएम साय आज लगातार दूसरे दिन ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार में अन्दरूनी फेरबदल के आसार
CG News : रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के समापन...
Political News : सीएम विष्णुदेव साय और अरुण साव आज भी...
रायपुर। Political News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी सत्ता हासिल करने के लिए...