रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन कार्यपालन अभियन्ता श्री हरेंद्र कुमार साहू के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री महेंन्द्र कलिहारी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में जोन के तहत मोवा मुख्य मार्ग स्थित खान चिकन सेंटर के संचालक पर 2000 रूपये एवं दलदलसिवनी मुख्य मार्ग स्थित झटका चिकन शॉप पर 5000 रूपये का जुर्माना किया. उक्त दो मटन दुकान संचालकों से कुल 7000 रूपये जुर्माना वसूला गया. यहाँ यह उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों मटन दुकान विगत दिवस 30 जनवरी 2022 रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 74 वें निर्वाण दिवस पर राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मांस – मटन विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध के बाद भी खोली गयी थी, जनशिकायत सही मिलने पर उक्त दुकानों को तत्काल सीलबंद कर दिया गया था. आज उक्त मटन दुकान संचालकों पर कुल 7000 रूपये का जुर्माना निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया एवं भविष्य के लिये कड़ी कार्यवाही की चेतावनी सम्बंधित दोनों मटन दुकानदारों को स्थल पर देते हुए दुकान की सील खोली गयी.
राजनीति
CM Vishnu Deo Sai का तूफानी दौरा जारी, ओडिशा में तीन...
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai का लगातार तूफानी दौरा जारी है। सीएम साय आज लगातार दूसरे दिन ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार में अन्दरूनी फेरबदल के आसार
CG News : रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के समापन...
Political News : सीएम विष्णुदेव साय और अरुण साव आज भी...
रायपुर। Political News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी सत्ता हासिल करने के लिए...
CM साय ने नक्सलियों पर हो रही कार्रवाई पर कांग्रेस के...
रायपुर। CM विष्णु देव साय ने नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के सवाल खड़े किये जाने को दुःखद बताया है।...