मंत्री डॉ. डहरिया ने लखौली में गौठान के पास औषधालय का शुभारंभ किया

87
IMG 20220303 WA0000 2
IMG 20220303 WA0000 2
kabaadi chacha

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर /नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम लखौली में गौठान के पास पशु औषधालय का शुभारंभ किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि अब यहां पशुओं का तत्काल इलाज होगा। जिसमें आस-पास के पशुपालकों को सुविधा होगी। डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना और नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी का अनुसरण देश के विभिन्न राज्यों में किया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश भर में चल रही है। छत्तीसगढ़ मॉडल किसानों और ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने का एक अनूठा कार्यक्रम है। जिससे गांव की सशक्तीकरण हो सकता है। ग्राम लखौली में नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत पशु मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जहां पर पशुपालकों को पशुपालन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जा रही है।

IMG 20240420 WA0009
श्रीमद् भागवत महापुराण के स्रोताओं को दिया आशीर्वचन, शोक संतृप्त परिवार से मिले