कांग्रेस की पत्रकार वार्ता पर भाजपा का जवाब …..बहानेबाजी छोड़ बघेल सरकार भूपेश एक्ट वापस ले- ठोकने

175
IMG 20220404 234702 1
IMG 20220404 234702 1
kabaadi chacha

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की पत्रकार वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल सरकार की जी हुजूरी करने की बजाय मरकाम जनता के लोकतांत्रिक अधिकार के संरक्षण की बात करें। उन्हें समझना चाहिए कि सत्ता स्थायी नहीं होती। पंद्रह साल तक भाजपा की सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया लेकिन कांग्रेस के भूपेश बघेल जैसे नेता आंदोलन के नाम पर उपद्रव मचाते रहे। अब डेढ़ साल बाद कांग्रेस का सत्ता से सड़क पर आना तय है तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बहानेबाजी करने की जगह अपनी सरकार को लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करने का निर्देश दें। जनता के लोकतांत्रिक अधिकार पर अब जो भी बात होगी, वह कोर्ट में होगी।

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी श्री ठोकने ने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बंधक बनकर रह गया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेस की गुंडा संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले भूपेश भक्त का निलंबन खत्म करने उन्हें बाध्य होना पड़ा। यह कांग्रेस संगठन अध्यक्ष की स्थिति है! भूपेश बघेल ने मरकाम को उनकी जगह बता दी है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री ठोकने ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम बयानबाजी करके गुमराह करने की कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन जनता देख रही है कि कांग्रेस की सरकार ने अंग्रेजों वाले रौलट एक्ट की तर्ज पर जनता की आवाज दबाने भूपेश एक्ट लागू किया है। भाजपा इसका कड़ा प्रतिकार कर रही है। भूपेश बघेल को अपना यह तानाशाही फरमान वापस लेना ही पड़ेगा। भाजपा जनता के हक में पूरे राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए सड़क पर संघर्ष करेगी। अब भी वक्त है कि भूपेश बघेल अपना एक्ट तत्काल प्रभाव से वापस ले लें। अन्यथा भाजपा प्रदेशव्यापी जन आंदोलन करने तैयार है और जनता के हक की लड़ाई अदालत तक ले जायेगी।

IMG 20240420 WA0009
सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक : भाजपा