सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक : भाजपा

228
सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक : भाजपा
सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं किए जाने पर तंज कसा है। श्री ठाकुर ने कहा कि सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक है। यह जनादेश का खुला अपमान है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सत्ता जाने के बाद भी सत्तालोलुपतावश मुख्यमंत्री निवास छोड़ नहीं रहे हैं। श्री ठाकुर ने कटाक्ष किया कि बघेल को पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री निवास में अनधिकार रहने से वे फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे। श्री ठाकुर ने याद दिलाया कि जब खुद की कांग्रेस की सरकार में बघेल मुख्यमंत्री बने थे तो भाजपा सरकार के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह से बंगला खाली करवाने के लिए बघेल राजनीतिक वैमनस्यता और राजनीतिक ओछेपन की हदें भुला बैठे थे। अब बघेल को आत्म चिंतन करना चाहिए कि क्यों वह मुख्यमंत्री निवास को छोड़ नहीं रहे हैं?

IMG 20240420 WA0009
आर्थिक सर्वेक्षण कार्य मे लगे शिक्षक के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार