सारा देश जानता है मोदी कितने सच्चे, कितने झूठे हैं- कांग्रेस

60
IMG 20220622 WA0006 1
IMG 20220622 WA0006 1

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा बताये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि देश की जनता अच्छी तरह जान चुकी है कि मोदी कितने सच्चे और कितने झूठे हैं ।मोदी झूठ बोलने का विश्व कीर्तिमान बना चुके हैं। अपनी जनता से जितना झूठ मोदी बोलते हैं, उतना संसार के किसी नेता ने नहीं बोला। वर्ष 2014 में किसानों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों को झूठे ख्वाब दिखाकर सत्ता में आये और जनता के हर वर्ग को अपनी नीतियों के जरिये प्रताड़ित किया। किसानों को लागत का दोगुना दाम देने का झांसा देने वाले तीन काले कानून ले आये। इनका इरादा किसानों को चंद औद्योगिक घरानों का गुलाम बनाकर रख देने का था। एक अदालती फैसले से कोई महान नहीं बन जाता अदालत का फैसला शिरोधार्य है। गुजरात की तत्कालीन परिस्थितियों के मंजर को देश की जनता भूली नहीं है।इंसाफ की आखिरी एक और अदालत है ऊपर वाले कि अदालत उन हजारों हजार लोगों को वहाँ निराश नही होना पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का भरोसा दिलाया था और उनकी नीतियों के देश को बेरोजगारी की सौगात दे दी। लाखों युवाओं की नौकरी छीन ली गई। महिलाओं को महंगाई से निजात दिलाने का झांसा देकर महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया। पेट्रोल डीजल में जनता को लूट लिया। बुजुर्गों को मिलने वाली रेलवे रियायत छीन ली। देश की धरोहरों को नीलाम कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गुजरात दंगों में जो लोग मारे गए, वे भी इस देश के नागरिक थे। उनको जीवन जीने का सुरक्षित माहौल देना तत्कालीन सरकार का दायित्व था जो उस समय की गुजरात सरकार नहीं कर पाई थी वे हताहत लोग भी इस देश की संतान थे। इसके अलावा मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश भर में जिन किसानों और तंगहाली में जिन बेरोजगार युवाओं ने आत्महत्या की है, उसका हिसाब कौन देगा? देश की आम जनता जो तिल तिलकर मर रही है, उसका जवाब कौन देगा?

बीजापुर मुठभेड़ पर धरमलाल कौशिक का बयान शहादत का अपमान है - कांग्रेस