LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ शासन की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अरपा भैंसाझार परियोजना घोटाले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के कोटा के तत्कालीन एसडीएम आनंद रूप तिवारी को निलंबित कर दिया है। तिवारी पर भू-अर्जन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं, जिससे शासन को करोड़ों की आर्थिक क्षति हुई।

इस मामले में एक खसरे का अलग-अलग रकबा दिखाकर मुआवजा बांटने में तीन करोड़ 42 लाख 17 हजार 920 रुपए की अनियमितता की गई थी। अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट जब शुरू हुआ और जमीन अधिग्रहण किया गया, तब मुआवजा बांटने की आड़ में 3.42 करोड़ का घोटाला कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई थी।

देखें आदेश

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles