7 जून 2025 का अंक भविष्यफल : मूलांक 2 वालों को होगा धन लाभ, मूलांक 1 को रहना होगा सतर्क, जाने किस मिलेगी सफलता

7 जून 2025 का अंक भविष्यफल | आज का अंक ज्योतिष आधारित दैनिक भविष्यफल प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर शिवानी सिंह ने जारी किया है। अंक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उसका मूलांक (Birth Number) महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो न सिर्फ उसकी सोच, स्वभाव और कार्यशैली को प्रभावित करता है, बल्कि उसके दैनिक जीवन की दिशा भी तय करता है। आज का दिन कैसा रहेगा, कौन से मूलांक वालों को मिलेगा सफलता का साथ और किसे बरतनी होगी सावधानी—जानिए 7 जून 2025 के अंक ज्योतिष राशिफल में Tarot card Reader शिवानी सिंह की विशेष भविष्यवाणी के साथ।

कैसे जानें अपना मूलांक?

अगर आप 1 से 31 तारीख के बीच किसी भी तारीख को जन्मे हैं तो आपके मूलांक की गणना सिर्फ तारीख के आधार पर होती है। उदाहरण: यदि आपका जन्म 25 तारीख को हुआ है तो 2+5 = 7, यानी आपका मूलांक 7 होगा।

मूलांक 1 (सूर्य ग्रह का प्रतिनिधि)

• गुण: नेतृत्व, आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा, तेजस्विता।
• परंतु जब ग्रहों की स्थिति या परिस्थिति प्रतिकूल हो, तो यह अहंकार, अधीरता, और अकेलेपन में बदल सकता है।

The Tower (नकारात्मक) कार्ड का मतलब – 7 जून 2025 के लिए चेतावनी
यह कार्ड किसी अचानक होने वाली बड़ी घटना, टूट-फूट, या चौंकाने वाले सच का संकेत देता है। यह एक ऐसा दिन हो सकता है जहाँ सब कुछ अचानक बदल सकता है – विशेष रूप से अगर आपने पहले से कोई तैयारी नहीं की हो।

7 जून 2025 – आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर असर:
व्यक्तिगत जीवन / भावनात्मक स्थिति:
• मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं।
• कोई गुप्त बात या राज़ सामने आ सकता है।
• अपने ऊपर या किसी नज़दीकी पर भरोसा टूटने जैसा अनुभव हो सकता है।
• भावनात्मक रूप से कमज़ोर या जल्द गुस्सा होने वाले हो सकते हैं।

रिश्ते / प्रेम जीवन:
• ब्रेकअप या किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप की संभावना है।
• अविश्वास और संदेह बढ़ सकते हैं।
• किसी पुराने रिश्ते का राज़ उजागर हो सकता है।

वित्त / धन संबंधी स्थिति:
• अचानक वित्तीय नुकसान या गलत निवेश का खतरा है।
• खर्च पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है।
• उधारी या लोन से बचें।

करियर / कार्यस्थल:
• ऑफिस में साज़िश या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है।
• डिमोशन, असफलता, या कठिन कार्य स्थितियों का सामना हो सकता है।
• काम में अनावश्यक जोखिम न लें।

स्वास्थ्य:
• अचानक कोई बड़ी बीमारी या इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।
• शरीर और मन दोनों को आराम दें।
• योग, ध्यान और अच्छा खान-पान ज़रूरी रहेगा।

सकारात्मक सुझाव (उपाय):
1. सूर्य देव को जल अर्पित करें, विशेषकर रविवार के दिन।
2. मेडिटेशन करें और खुद को स्थिर रखने की कोशिश करें।
3. पुराने विवाद सुलझाएं और किसी पर जल्दी भरोसा न करें।
4. पीले या नारंगी रंग का वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।

मूलांक 2 (Mulank 2):

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होता है। यह चंद्रमा द्वारा शासित होता है। ऐसे लोग भावुक, कल्पनाशील, दयालु और दूसरों की सहायता करने वाले होते हैं।

टैरो कार्ड: Six of Pentacles (Positive)
इस कार्ड का मुख्य संदेश है:
“अगर कोई मदद चाहता है, तो पीछे मत हटो – उसकी मदद करो।”

7 जून 2025 के लिए टैरो और अंक ज्योतिष के आधार पर मूलांक 2 वालों के लिए भविष्यफल:

व्यक्तित्व और संबंधों में:
• आप इस दिन बहुत दयालु और भावनात्मक रहेंगे।
• कोई करीबी व्यक्ति आपकी मदद या सलाह चाहता है – उन्हें निराश न करें।
• प्रेम जीवन में मिठास आएगी। कोई रोमांटिक सरप्राइज या भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है।

करियर और धन:
• आर्थिक रूप से अच्छा दिन है। कोई पुराना कर्ज वापिस मिल सकता है या बोनस/इनाम मिल सकता है।
• यदि आप किसी को आर्थिक मदद कर रहे हैं, तो वह आपको आभार के साथ याद रखेगा।
• व्यापार में प्रॉफिट या नई डील मिल सकती है।

स्वास्थ्य:
• मानसिक रूप से शांति रहेगी।
• अगर किसी रोग से जूझ रहे हैं, तो सुधार या सफल इलाज की संभावना है।
• ध्यान (Meditation) और प्रकृति से जुड़ाव आज विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।

दिशा और तत्व:
• दिशा: दक्षिण-पश्चिम (South West) – इस दिशा में काम करना या ध्यान देना लाभदायक होगा।
• तत्व: पृथ्वी (Earth) – स्थिरता और ज़मीन से जुड़े निर्णय लें।

समग्र रूप से दिन का सारांश (7 जून 2025):
• सकारात्मक परिवर्तन की ऊर्जा है।
• मदद करना और लेना दोनों आपके लिए लाभदायक होगा।
• यह दिन कर्मफल का है — जो दया और सच्चे मन से देगा, वही लाभ पाएगा।

मूलांक 3

मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति (Jupiter) होता है। ये लोग बुद्धिमान, अनुशासित, महत्वाकांक्षी और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।

7 जून 2025 – दिन का प्रभाव (Ten of Pentacles के अनुसार):

सामान्य जीवन:
• आज का दिन पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं को महत्व देने का संकेत देता है।
• बड़ों का आशीर्वाद और सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
• किसी पारिवारिक समारोह या मिलन की योजना बन सकती है।

वित्तीय स्थिति:
• धन संबंधी कोई चिंता नहीं है, धन निरंतर आता रहेगा।
• पुराने निवेश या पारिवारिक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
• कोई संपत्ति संबंधी वार्ता या निर्णय भी हो सकता है।

पारिवारिक जीवन:
• परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
• परिवार में सदस्य मिलकर कोई निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी रहेगा।
• वरिष्ठ जनों की सेहत या सलाह का ध्यान रखें।

करियर और व्यवसाय:
• उच्च पद की प्राप्ति या किसी बड़े क्लाइंट से डील हो सकती है।
• व्यापार में फूलता-फूलता समय है।
• परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से करियर में लाभ संभव।

स्वास्थ्य:
• इस कार्ड के अनुसार, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
• “Perfect body, perfect mind” – यह दिन आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा।

दिशा और तत्व (Card insights):
• शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम (South-West)
• शुभ तत्व: पृथ्वी (Earth)
• चक्र: मूलाधार (Root Chakra – Balanced)
यह संकेत करता है कि आपकी जड़ें मजबूत हैं, आप स्थिर और सुरक्षित महसूस करेंगे।

7 जून को क्या करें:
● बड़ों का आशीर्वाद लें
●पारिवारिक या संपत्ति से जुड़े मामलों में निर्णय लें
●कोई नया निवेश करना हो तो दोपहर बाद करें
● ज़मीन-जायदाद संबंधी दस्तावेज़ों की जांच करें
●स्थायित्व के लिए ध्यान/योग करें – मूलाधार चक्र को सक्रिय करें

क्या न करें:
● पारिवारिक मतभेदों को नज़रअंदाज़ न करें
● धन को लेकर लापरवाही न बरतें
●अहंकार या ज़रूरत से ज़्यादा नियंत्रण से बचें

मूलांक 4

मूलांक 4 का स्वामी राहु (Uranus) होता है। ऐसे लोग प्रैक्टिकल, मेहनती, सिस्टमेटिक और थोड़े विद्रोही स्वभाव के होते हैं। इन्हें स्थिरता और नियंत्रण पसंद होता है।

7 जून 2025 का दिन – मूलांक 4 के लिए विश्लेषण
दिनांक का अंक गणना:
• 7 + 6 + 2 + 0 + 2 + 5 = 22 → 2+2 = 4
• यह दिन भी मूलांक 4 के प्रभाव में है, यानी यह दिन खुद आपके मूलांक के साथ “समानांक” बनाता है। इसका असर अधिक तीव्र और व्यक्तिगत होगा।

Knight of Swords कार्ड का अर्थ (Obstacle & Guidance के रूप में)

बाधाएँ (Obstacle):
• Lack of Focus (एकाग्रता की कमी)
• Lack of Commitment (प्रतिबद्धता की कमी)
• जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से परेशानी हो सकती है।
• रिलेशनशिप या करियर में अधीरता नुकसान पहुँचा सकती है।

मार्गदर्शन (Guidance):
• धीरे चलें, सोच-समझकर निर्णय लें।
• अपने काम करने की शैली बदलें।
• गति कम रखें, जल्दबाज़ी न करें।
• Solar Plexus Chakra असंतुलित हो सकता है, इसे संतुलित करने के लिए ध्यान, प्राणायाम करें।

जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव – मूलांक 4 के लिए

करियर:
• थोड़ी अस्थिरता या “डायरेक्शनलेसनेस” महसूस हो सकती है।
• शिक्षा या अनुसंधान संबंधी क्षेत्रों में अच्छा परिणाम मिलेगा।
• अगर दिशा में स्पष्टता है तो सफलता सुनिश्चित है।

वित्त:
• जल्दबाज़ी में निवेश न करें।
• नई कमाई के स्रोत मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें।

प्रेम/रिलेशनशिप:
• जल्दबाज़ निर्णय लेने से बचें।
• बातचीत अधिक हो सकती है – अपनी बातों का संतुलन रखें।
• कुछ नया जुड़ सकता है, लेकिन गहराई से सोचें।

स्वास्थ्य:
• तेजी से सुधार संभव है।
• सकारात्मक परिवर्तन दिखेगा।
• Solar Plexus Chakra पर ध्यान दें – पाचन, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता से जुड़ा होता है।

दिशा और तत्व:
• दिशा: उत्तर-पश्चिम (North West)
• तत्व: वायु (Air)
• ग्रह: गुरु (Jupiter) – ज्ञान, विस्तार, मार्गदर्शन

शुभ अक्षर:
• K, C, R, T
• G, S, H

7 जून 2025 मूलांक 4 वालों के लिए महत्वपूर्ण आत्म-निरीक्षण और धैर्य का दिन है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। खासकर करियर और रिलेशनशिप के मामलों में ठहराव और रणनीति जरूरी है। यह दिन अगर समझदारी से उपयोग किया जाए तो आपके लिए नई दिशा और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।

मूलांक 5

कुल मिलाकर दिन का सार:
• दिन अप्रत्याशित घटनाओं, छिपे हुए रहस्यों के उजागर होने, और भावनात्मक उथल-पुथल का हो सकता है।
• पुराने रिश्तों या कार्यों में दरारें आ सकती हैं, जो आपको अंदर से झकझोर सकती हैं।

The Tower कार्ड के अनुसार दिन की स्थिति:
व्यक्तिगत जीवन / संबंध:
• रिश्तों में टूट-फूट, गलतफहमियाँ, या राज़ों का खुलासा संभव है।
• यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो ट्रस्ट की कमी और बहस हो सकती है।
• प्रेम जीवन में ब्रेकअप या किसी तीसरे व्यक्ति का खुलासा हो सकता है।

करियर / नौकरी:
• काम के क्षेत्र में नौकरी की चिंता, डिमोशन, या किसी षड्यंत्र से सतर्क रहें।
• सहकर्मियों के साथ टकराव हो सकता है, विशेषकर अगर आपने हाल ही में सफलता पाई हो।

वित्त / पैसा:
• पैसों के मामले में अनियंत्रित खर्च, नुकसान या ऋण की संभावना है।
• निवेश करने से पहले दो बार सोचें।

मानसिक स्थिति:
• आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं।
• बहुत अधिक सोच-विचार या किसी रहस्य के बोझ से तनाव हो सकता है।

स्वास्थ्य:
• अचानक बड़ी बीमारी या इम्यूनिटी की कमजोरी का खतरा हो सकता है।
• खान-पान और आराम का विशेष ध्यान रखें।

सकारात्मक उपाय / सलाह:
• धैर्य और संयम बनाए रखें। यह समय स्थायी नहीं है।
• योग या ध्यान करें ताकि मानसिक शांति बनी रहे।
• किसी गुरु या भरोसेमंद व्यक्ति से मार्गदर्शन लें।
• सच बोलें और पारदर्शिता बनाए रखें – यह गड़बड़ से बचाएगा।
• केतु से संबंधित उपाय करें जैसे कुत्तों को भोजन देना या शनि-मंगल से जुड़ी वस्तुओं का दान।

अतिरिक्त उपाय Mulank 5 के लिए:
• हरे रंग के वस्त्र या रुमाल अपने पास रखें।
• बुधवार और शनिवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।
• “ॐ कें केतवे नमः” का 108 बार जाप करें।

मूलांक 6

अंकशास्त्रीय विश्लेषण:
• दिनांक: 7 जून 2025 → (7 + 6 + 2 + 0 + 2 + 5) = 22 → 2 + 2 = 4
• यानी यह दिन भाग्यांक 4 का है।
• आपका मूलांक है 6, और भाग्यांक 4 से इसका संबंध मिश्रित रहता है।

High Priestess कार्ड का प्रभाव (Obstacle रूप में):
यह कार्ड इस दिन यह संकेत दे रहा है कि आपके रास्ते में कुछ आंतरिक अवरोध या मानसिक उलझनें आ सकती हैं। यह आपके निर्णयों में भ्रम, भावनात्मक गहराई, या छिपी हुई बातों की ओर इशारा करता है। साथ ही, यह यह भी बताता है कि आपको अपनी आंतरिक शक्ति व अंतर्ज्ञान पर ध्यान देना होगा।

मुख्य बाधाएं:
• सोच में स्पष्टता की कमी, निर्णय लेने में असमंजस।
• ज्यादा दिखावा या अपने को प्रकट करने की प्रवृत्ति।
• दूसरों की बातों पर अधिक भरोसा करना।
• फर्टिलिटी या स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याएं।
• मानसिक उलझन, या गुप्त भावनाओं को छिपाना।

मुख्य क्षेत्रों पर प्रभाव:
रिलेशनशिप / प्रेम जीवन:
• कोई पुरानी बात या भावनात्मक गुत्थी फिर से सामने आ सकती है।
• अपने पार्टनर से बात छुपाने से गलतफहमियाँ हो सकती हैं।
• दिन को शांत और समझदारी से बिताना बेहतर रहेगा।

करियर:
• निर्णय लेने में थोड़ी उलझन हो सकती है।
• गुप्त या बैकएंड कार्यों में सफलता मिल सकती है (जैसे रिसर्च, लेखन, पत्रकारिता)।
• ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी से मतभेद हो सकता है, ध्यान रखें।

वित्त:
• इस दिन आप बहुत खर्च करने से बचें, कोई निवेश अभी न करें।
• आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन सोच-समझ कर निर्णय लें।

स्वास्थ्य:
• फेफड़ों से जुड़ी तकलीफें हो सकती हैं, जैसे सर्दी-जुकाम या सांस संबंधी दिक्कतें।
• मानसिक शांति बनाए रखें, ध्यान व योग सहायक रहेगा।

उपाय (Remedies) मूलांक 6 वालों के लिए:
1. चंद्रमा और तृतीय नेत्र चक्र से संबंधित उपाय करें:
• दूध, चावल, सफेद वस्त्र का दान करें।
• रात में चंद्रमा को जल अर्पण करें।
2. गायत्री मंत्र या “ॐ चंद्राय नमः” का 11 बार जप करें।
3. माँ दुर्गा या माँ पार्वती की पूजा करें — High Priestess स्त्री ऊर्जा का प्रतीक है।
4. नीले या बैंगनी रंग से दूर रहें, हल्के रंग पहनें।

7 जून 2025 मूलांक 6 वालों के लिए थोड़ा आत्ममंथन और ध्यान रखने का दिन है। अपनी बातों और फैसलों को दूसरों से छिपाने या ज़रूरत से ज़्यादा सोचने से बचें। यह दिन आत्मनिरीक्षण और अंतर्ज्ञान को सुनने का है। दिखावे और भावनाओं को दबाने से नुकसान हो सकता है, ईमानदारी और सच्चाई से काम लें।

मुलांक 7

मुलांक 7 विशेषता:
• जिन लोगों का जन्म 7, 16, या 25 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 7 होता है।
• इन्हें राहु और केतु का प्रभाव होता है, साथ ही आध्यात्मिक सोच, अंतर्ज्ञान और कल्पनाशक्ति से भरपूर होते हैं।
• ये लोग भीतर से शांत, लेकिन अत्यंत विचारशील और विश्लेषणात्मक होते हैं।

Two of Wands कार्ड का संदेश (Positive):
मुख्य थीम:
• नया प्लान बनाना, फ्यूचर की प्लानिंग, और दो विकल्पों के बीच चयन।
• यह कार्ड कहता है कि अब समय है अपनी दिशा तय करने का – आपके पास दो रास्ते हैं, लेकिन आपको डरने की जरूरत नहीं।

7 जून 2025 का दिन – कुल मिलाकर फलादेश:
सोच और निर्णय:
• आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने का है। हो सकता है दो विकल्प हों – जैसे कोई यात्रा की योजना, नया प्रोजेक्ट, या किसी रिश्ते में आगे बढ़ने का निर्णय।
• आपको भरोसे के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है।
• अपने इंट्यूशन (आंतरिक आवाज़) पर विश्वास करें।

करियर और वित्त:
• अगर आप नौकरी में हैं, तो दूसरा विकल्प (जैसे पार्ट-टाइम काम या नया ऑफर) सामने आ सकता है।
• व्यापार में विदेशी संपर्क या एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट से लाभ हो सकता है।
• दो स्रोतों से आय बनने के संकेत हैं।

रिलेशनशिप:
• यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो आपके साथी से अच्छे संबंध रहेंगे।
• प्रगति और रोमांच की भावना बनी रहेगी।
• अविवाहित लोग नई मित्रता या प्रस्ताव की उम्मीद रख सकते हैं।

स्वास्थ्य:
• स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दमा (Asthma) या मानसिक तनाव से बचाव करें।
• ध्यान, योग और संतुलित आहार लाभदायक रहेगा।

दिशा और तत्व:
• दिशा: दक्षिण-पूर्व (South-East) की ओर यात्रा या कार्य शुभ रहेगा।
• तत्व: अग्नि (Fire) – आज आपकी ऊर्जा उच्च स्तर पर रहेगी, लेकिन गुस्से से बचें।
• चक्र: Sacral Chakra – जिससे रचनात्मकता और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा।

आज का शुभ संकेत:
• उत्तर है: YES – आपके द्वारा सोचे गए सवाल का उत्तर हाँ है।
• आज कोई बड़ा निर्णय लेने से न घबराएँ।

मुलांक 8

• इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि (Saturn) होता है।
• ये लोग कर्मठ, गंभीर, अनुशासित, और मेहनती होते हैं।
• अक्सर इनके जीवन में संघर्ष होता है लेकिन ये लोग धैर्य और दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ते हैं।

Ten of Wands (Negative) कार्ड का संदेश:
मुख्य विषय:
• बोझ ज्यादा लेना, तनाव, थकावट, और दिशाहीनता।
• आपको अपनी प्राथमिकताएँ तय करनी होंगी, नहीं तो आप थक कर टूट सकते हैं।
• मानसिक व शारीरिक रूप से थकावट महसूस हो सकती है।

7 जून 2025 का दिन – मुलांक 8 के लिए संपूर्ण फलादेश:
विचार / निर्णय:
• आज आप खुद को अत्यधिक जिम्मेदारियों में घिरा महसूस कर सकते हैं।
• कोई काम अधूरा या बिना दिशा का लग सकता है।
• सलाह दी जाती है कि अपने कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार व्यवस्थित करें, और कुछ बोझ हल्का करें।

करियर / नौकरी:
• कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है।
• आप किसी राजनीतिक, मैनेजमेंट या प्रशासनिक कार्य में हों तो ज़िम्मेदारियाँ ज्यादा महसूस होंगी।
• टीमवर्क से काम लें और बोझ अकेले उठाने की कोशिश न करें।

वित्त / पैसा:
• आर्थिक दबाव, ऋण, या कमाई में रुकावट के संकेत हैं।
• पुराने खर्चों या उधारी से तनाव हो सकता है।
• अनावश्यक खर्च से बचें और वित्तीय सलाह लें।

रिलेशनशिप / प्रेम:
• आप संबंधों में थके हुए, भावनात्मक रूप से drained महसूस कर सकते हैं।
• पुरानी बातें और अतीत की गलतियाँ मन में चल रही होंगी।
• संवाद बनाए रखें, खुद पर ज़ोर न डालें।

स्वास्थ्य / सेहत:
• खास ध्यान दें: पीठ, गर्दन और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा है।
• थकान और मानसिक दबाव भी हावी हो सकते हैं।
• योग, स्ट्रेचिंग और पर्याप्त नींद बेहद ज़रूरी है।

दिशा और तत्व:
• दिशा: दक्षिण-पूर्व (South-East) – यहां कोई यात्रा या कार्य हो तो सावधानी रखें।
• तत्व: अग्नि (Fire) – आपकी ऊर्जा जल सकती है, उसे संतुलित रखना जरूरी है।
• चक्र: Sacral Chakra (असंतुलित) – इसका मतलब है आपकी भावनात्मक ऊर्जा और रचनात्मकता में असंतुलन है। ध्यान/प्राणायाम से इसे ठीक करें।

आज का संकेत:
• उत्तर है: NO – आज किसी बड़े निर्णय या जोखिम भरे कदम से बचें।
• योजना बनाएं, लेकिन कार्य शुरू करने से पहले आराम करें और तनाव कम करें।

• 7 जून 2025 मुलांक 8 वालों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है।
• लेकिन अगर आप सही प्राथमिकताएँ तय करें, जिम्मेदारियाँ बाँटें, और धैर्य रखें, तो यह दिन भी सीख और संतुलन के लिए उपयोगी बन सकता है।

मूलांक 9

(Death कार्ड – नकारात्मक प्रभाव के अनुसार)
मूलांक 9 की विशेषता:
• इस मूलांक का स्वामी ग्रह है मंगल (Mars)।
• यह लोग उर्जावान, बहादुर, नेतृत्व करने वाले, और गुस्से वाले भी होते हैं।
• दूसरों के लिए लड़ना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी खुद की भावनाओं को दबा देते हैं।

Death” Tarot Card (Negative) का अर्थ:
मुख्य संदेश:
• बदलाव का डर, पुरानी चीज़ों को छोड़ने में हिचकिचाहट।
• यह कार्ड शारीरिक मृत्यु का नहीं, बल्कि पुरानी चीज़ों, रिश्तों, आदतों या स्थितियों के अंत और नए की शुरुआत की बात करता है।
• लेकिन जब यह कार्ड नकारात्मक रूप में आता है, तो इसका मतलब है आप बदलाव से भाग रहे हैं या पुरानी गलतियों को दोहरा रहे हैं।

7 जून 2025 का दिन – मूलांक 9 के लिए विस्तार से:
विचार / मानसिक स्थिति:
• आज आप भीतर से अस्थिर, चुप या रहस्यमयी महसूस कर सकते हैं।
• मूड में बार-बार बदलाव हो सकता है।
• किसी पुराने अनुभव या रिश्ते से जुड़ा बदलाव आपको परेशान कर सकता है।

रिलेशनशिप / प्रेम जीवन:
• किसी रिश्ते में अचानक बदलाव, या ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है।
• यह समय है क्लोजर लेने का – पुरानी भावनाओं को खत्म कर आगे बढ़ने का।
• Transformation (परिवर्तन) की संभावना है – अच्छा या बुरा, यह आपकी सोच पर निर्भर करेगा।

करियर / नौकरी:
• कार्यस्थल पर असंतोष, या अचानक परिवर्तन हो सकता है।
• नौकरी छोड़ने या नई जगह जाने की संभावना है।
• आपको सलाह दी जाती है कि आप पुराने तरीकों को बदलें, और नई भूमिका या काम को अपनाएँ।

वित्त / पैसा:
• अचानक खर्च, या पैसे की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
• पुराने निवेश या उधारी से नुकसान हो सकता है।
• पैसे से जुड़े मामलों में लापरवाही ना करें, और सलाह लेकर ही कोई फैसला लें।

स्वास्थ्य:
• अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है।
• अगर कोई पुराना इलाज चल रहा है तो उसमें बदलाव जरूरी है।
• रूट चक्र असंतुलित होने के कारण शरीर में असुरक्षा या कमजोरी महसूस हो सकती है – ध्यान, ग्राउंडिंग और लाल रंग का उपयोग लाभकारी होगा।

दिशा और तत्व:
• दिशा: Center (केन्द्र) – इसका मतलब है आत्मनिरीक्षण और संतुलन की आवश्यकता।
• तत्व: आकाश (Space) – मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर खालीपन महसूस हो सकता है, ध्यान करें।
• ग्रह: राहु – भ्रम, डर और छुपे हुए खतरे पैदा कर सकता है।

आज का संकेत:
• उत्तर: NO – कोई नया काम या बड़ा निर्णय आज न लें।
• पहले खुद को भावनात्मक और मानसिक रूप से स्थिर करें।

क्या करें:
• पुराने रिश्ते, आदतों या सोच से मुक्ति पाएं।
• ध्यान, योग, रूट चक्र को बैलेंस करने वाली साधना करें।
• जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या मानसिक सलाहकार से संपर्क करें।

क्या न करें:
• पुराने घाव कुरेदना बंद करें।
• रिश्तों में शक और डर को बढ़ावा न दें।
• जल्दबाज़ी में नौकरी या आर्थिक फैसला न लें।


Sshivani Singh
Numerologist |Tarot Card Reader | Reiki Grand Master
Accurate Guidance • Positive Energy • Transform Your Life
Contact Now!
📱 WhatsApp: 81039 53157
• ✉️ Email: tarotwithsshivani555@gmail.com

ये भी पढ़ें – Aaj ka Rashifal 7 June 2025 : ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर क्या होगा असर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Advertisement

Related Articles