LIVE UPDATE

Chhattisgarh : एक ही घर में मिले दो सांप, बेडरूम में 9 फीट लंबा अजगर तो किचन में फन फैलाये बैठा था कोबरा

लChhattisgarh : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार की रात एक ही घर में दो अलग-अलग स्थानों पर सांप मिलने से हड़कंप मच गया।

 

ये भी पढ़ें –CG Latest News : बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहनों पर लगेगा जुर्माना

 

मिली जानकारी के अनुसार, मानिकपुर क्षेत्र के एक घर के बेडरूम में 9 फीट लंबा अजगर मिला। यह इंडियन रॉक पायथन प्रजाति का था। यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन शिकार को लपेटकर दम घोंट देता है।

इसी घर के किचन में एक कोबरा भी मिला। घर वालों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद बर्तन साफ करते समय बर्तनों के बीच फन फैलाए हुए कोबरा को देखा।

 

ये भी पढ़ें – CG News : मलेरिया से अब आर-पार की लड़ाई, 16.77 लाख लोगों की होगी जांच

वह तुरंत वहां से भाग गईं और स्नेक कैचर्स को सूचना दी। स्नेक कैचर्स उमेश यादव और अतुल सोनी ने दोनों सांपों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। कोबरा की लंबाई करीब 7 फीट थी।

मकान मालिक ने बताया कि उनका घर जंगल के पास होने के कारण अक्सर सांप निकलने की घटनाएं होती रहती हैं। स्नेक कैचर उमेश यादव के अनुसार, मौसम बदलने के कारण सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

इस दौरान करैत और नाग जैसे जहरीले सांप अधिक संख्या में मिल रहे हैं। दोनों सांपों को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।

 

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles