रायपुर नगर निगम में सहायक राजस्व अधिकारियों का तबादला

निगम के सहायक राजस्व अधिकारियों को जोनों में नवीन पदस्थापना आदेश

 

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी करते हुए नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नगर निगम जोन 1 के सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेन्द्र नायक को जोन 9 में , जोन 2 सहायक राजस्व अधिकारी श्रीमती स्वाति शुक्ला को जोन 6 में, जोन 3 सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रेमचंद दुबे को जोन 2 में, जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी श्री मानकूराम धीवर को जोन 3 में, जोन 5 सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर अग्रवाल को जोन 10 में, जोन 6 सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम को जोन 1 में, जोन 7 सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू को जोन 4 में, जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाघव को जोन 5 में, जोन 9 सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा को जोन 7 में और जोन 10 सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल को जोन 8 में सहायक राजस्व अधिकारी पद पर नवीन पदस्थापना दी है।

 

ये भी पढ़ें –CG Cabinet ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों से लेकर कर्मचारियों तक के हित में 7 बड़े फैसले

 

आयुक्त ने संबंधित सहायक राजस्व अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने आदेशित किया है। आयुक्त ने नगर निगम रायपुर की ओर से उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles