LIVE UPDATE

CG News : रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक निलंबित

CG News : गौरेला पेंड्रा मरवाही। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के फलस्वरूप गिरफ्तार होने एवं पुलिस अभिरक्षा में 48 घंटे से अधिक निरूद्ध रहने पर श्री संतोष कुमार चन्द्रसेन, राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षण मंडल सारबहरा तहसील पेण्ड्रारोड को निलंबत कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत् जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

ये भी पढ़ें –बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों का आंदोलन समाप्त, सीएम साय से मुलाकात के बाद की घोषणा

 

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर केम्प गौरेला द्वारा प्राप्त सूचना पत्र के अनुसार श्री संतोष कुमार चन्द्रसेन राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षण मंडल सारबहरा, तहसील पेण्ड्रारोड जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर द्वारा अपराध क्रमांक 0/2025, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के तहत् दिनांक 15 अप्रैल 2025 को 50000/- रूपये (पच्चास हजार रूपये) की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के फलस्वरूप गिरफ्तार होने एवं पुलिस अभिरक्षा में 48 घंटे से अधिक निरूद्ध रहने से उन्हें सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 दो (ख) में निहित प्रावधान अनुसार दिनांक 15 अप्रैल 2025 से निलंबित किया जाता है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles