Noida News : होली पर 2 लड़कियों ने चलती स्कूटी पर किया अश्लील डांस, पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान

2260
Noida News होली पर 2 लड़कियों ने चलती स्कूटी पर किया अश्लील डांस, पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान
Noida News होली पर 2 लड़कियों ने चलती स्कूटी पर किया अश्लील डांस, पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान
Noida News : होली पर 2 लड़कियों ने चलती स्कूटी पर किया अश्लील डांस, पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान

Noida News : पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोग रंग में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग भड़क गए और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में एक स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं जिसमें से दो लड़कियां हैं और एक लड़का है। लड़का स्कूटी चला रहा है और लड़कियां एक दूसरे की तरफ मुंह करके बैठी हुई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – Balod News : दो जिगरी दोस्त एक ही लड़की को करते थे पसंद, फिर हुआ खौफनाक हत्याकांड, पढ़े पूरी खबर

वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां ‘मोहे रंग लगा दे’ गाने पर स्कूटी पर बैठकर डांस कर रही हैं। लड़कियां डांस कर रही हैं या अश्लील हरकतें या फिर ये रोमांस कर रही हैं, इसका अंदाजा आप वीडियो देखकर खुद लगाइए। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देख भड़क गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो ग्रेटर नोएडा का है। एक तरफ दो लड़कियां रील बनाने के लिए उल्टी-सीधी हरकतें कर रही हैं तो वहीं स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं वो भी बिना हेलमेट के। वीडियो शेयर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग हो रही है।

 

आपको बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने 33 हजार रुपए का चालान किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर दी है।

Salman Khan : सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले एक आरोपी ने की आत्महत्या