LIVE UPDATE

Raipur City : 7 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे मटन और चिकन मार्केट, बंद का आदेश रद्द, अब 8 को रहेगा बंद

Raipur City : रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनंत चतुर्दशी, पर्युषण संवत्सरी और उत्तम क्षमा के अवसर पर 7 सितंबर 2025 को मटन और चिकन मार्केट बंद रखने संबंधी अपने पूर्व आदेश को संशोधित करते हुए रद्द कर दिया है। अब यह प्रतिबंध केवल 6 और 8 सितंबर 2025 को ही लागू रहेगा।

 

ये भी पढ़ें –CG News : रेस्टोरेंट की बिरयानी में निकला कॉकरोच मामला, खाद्य एवं औषधि विभाग ने की कार्यवाही

 

पहले, नगर निगम ने 6 और 7 सितंबर को मार्केट बंद करने का आदेश जारी किया था। हालांकि, जमीयतुल कुरैश यूथ विंग ने इस संबंध में दिगंबर जैन समाज से स्पष्टीकरण मांगा। जैन समाज ने स्पष्ट किया कि 7 सितंबर को उनका कोई पर्व नहीं है, क्योंकि उनके मुख्य पर्व 6 और 8 सितंबर को पड़ रहे हैं।

इस स्पष्टीकरण के आधार पर, जमीयतुल कुरैश यूथ विंग ने रायपुर नगर निगम में आपत्ति दर्ज कराई। संगठन की आपत्ति पर संज्ञान लेते हुए, नगर निगम ने आदेश को संशोधित कर अब केवल 6 और 8 सितंबर के लिए ही मटन और चिकन मार्केट बंद करने का निर्देश जारी किया है।

यह निर्णय कुरैश जमात के अध्यक्ष हाजी अब्दुल सलाम कुरैशी के मार्गदर्शन और जमीयतुल कुरैश यूथ विंग के अध्यक्ष यसीम कुरैशी, सचिव मोहम्मद अफसार कुरैशी तथा उनकी पूरी टीम के प्रयासों से मटन और चिकन व्यापारियों को संभावित आर्थिक नुकसान से बड़ी राहत मिली है।

जमीयतुल कुरैश यूथ विंग ने इस सहयोग के लिए सभी संबंधित पक्षों का आभार व्यक्त किया है और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles