ईद मिलादुन्नबी पर सैय्यद रज़ा ने दी प्रदेशवासियों को मुबारकबाद


रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री सैय्यद रज़ा ने समस्त प्रदेशवासियों और मुस्लिम समुदाय को पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस, ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद पेश की है।
उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पावन अवसर हमें पैगंबर मोहम्मद साहब के शांति, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत के संदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस मुबारक दिन पर पैगंबर साहब की शिक्षाओं का पालन करें और समाज में सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लें।
उन्होंने आगे कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को इंसानियत और बराबरी का पैगाम दिया था, और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। रज़ा ने कामना की कि यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति लेकर आए।
इस अवसर पर, सैय्यद रज़ा ने प्रदेश के अमन-चैन और तरक्की की दुआ भी मांगी।









