सहयोग केंद्र में मंत्री राजवाड़े ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश की महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं एवं उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गुरुवार को सहयोग केंद्र में मंत्री श्रीमती राजवाड़े से 150 से अधिक कार्यकर्ताओं व आमजनों ने मुलाकात कर आवेदन दिए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का तेजी से निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सहयोग केन्द्र प्रभारी सचिदानंद उपासने सहित पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

शुक्रवार 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहयोग केंद्र में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles