LIVE UPDATE

CG Crime : रेलवे स्टेशन पर अंधे कत्ल का खुलासा, मामूली विवाद में कर दी युवक की हत्या — चार आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हुए एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 20 और 21 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे की है, जब रेलवे स्टेशन दुर्ग के पास एक अज्ञात व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 566/2025 धारा 103(1), 311, 3(5), 111(3)ख बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे संदेहियों की पहचान सिकोला भाठा और सिकोला बस्ती क्षेत्र के होने की पुष्टि हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात वे रेलवे स्टेशन के पास चाय पीने पहुंचे थे। पैसे न होने पर उन्होंने स्टेशन के पास बैठे एक व्यक्ति से पैसे मांगे, लेकिन उस व्यक्ति ने देने से मना कर दिया। इस पर झगड़ा हुआ और चारों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। अपचारी बालकों में से एक ने चाकू निकालकर उस व्यक्ति के गर्दन, पेट और सीने पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

गिरफ्तार आरोपी-
1- मोहित साहू उर्फ डिवाईन उर्फ दादू उम्र 19 साल निवासी सिकोला भाठा मोहन नगर।
2- सावन नेताम उम्र 20 साल निवासी बाम्बे आवास उरला मोहन नगर।
3- 02 (दो) अपचारी बालक ।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles