LIVE UPDATE

अमित बघेल भगोड़ा घोषित, जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रायपुर पुलिस ने सोमवार को उन्हें ‘भगोड़ा’ घोषित करते हुए उन पर 5 हजार रुपए के नकद इनाम का ऐलान कर दिया है। पुलिस की कई विशेष टीमें बघेल की तलाश में जुटी हुई हैं और उनके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

 

ये भी पढ़ें – CG Crime : शंकर नगर मे बीती रात हुये हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह ने यह इनाम घोषित किया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जो कोई भी अमित बघेल के बारे में कोई पुख्ता जानकारी देगा, उसे 5 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

अमित बघेल को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार की देर रात पुलिस की टीमों ने बघेल के कई करीबियों और उनके संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles