रायपुर : शंकर नगर में बिना अनुमति चल रही आरओ वाटर और केमिकल पैकेजिंग कंपनी सीलबंद
निगम जोन 3 ने गोरखा कॉलोनी शंकर नगर में स्टार ट्रेडिंग कम्पनी को बिना सक्षम स्वीकृति के आरओ वाटर पैकेजिंग, कैमिकल्स मैनिफेचरिंग और पैकेजिंग का कार्य करना पाकर तत्काल किया सीलबंद

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर को प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू, उपअभियंता अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में जोन 3 अंतर्गत शंकर नगर वार्ड अंतर्गत गोरखा कॉलोनी में स्टार ट्रेडिंग कम्पनी के प्रॉपराइटर यश वर्मा द्वारा बिना सक्षम स्वीकृति के आरओ वाटर पैकेजिंग, कैमिकल्स मैनिफेचरिंग और पैकेजिंग का कार्य औचक निरीक्षण किया जाना पाया गया.
इस सम्बन्ध में प्राप्त जन शिकायत सही मिली और बिना सक्षम स्वीकृति के कार्य किया जाना पाकर जोन 3 जोन कमिश्नर के निर्देश पर स्थल पर तत्काल स्टार ट्रेडिंग कम्पनी पर कार्यवाही करते हुए उसे सीलबंद कर दिया गया.









