LIVE UPDATE

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी के लिए चलाया विशेष अभियान

बलौदाबाजार। नवीन पैकरासंवाददाता : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर, क्षेत्र रायपुर के कुशल निर्देश पर जिले में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अभिषेक सिंह के नेतृत्व में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामीली के लिए चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने 12 घंटे में 62 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल किया. जो अब तक आधे ही दिन में बड़ी संख्या में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया है।

जिले में 24 नवंबर प्रातः 04.00 बजे से वारंटियों की धरपकड़ हेतु थाना/चौकी प्रभारी व उनकी पुलिस टीम लगी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम लम्बे समय से फरार वारंटियों के लुकछिप कर रहने एवं छिपने के ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

इस बीच कई वारंटियों के रात के अंधेरे में अपने घर आने एवं सुबह होने से पहले फरार हो जाने की जानकारी भी मिली। कई शातिर आरोपी जिले के अपराध में संलग्न होने से माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किये जाने पर पहचान छिपाकर सीमावर्ती जिलों में रहने लगे थे। उक्त जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आज तड़के सुबह 04.00 बजे ही वारंटियों के निवास स्थान एवं छिपने के ठिकानों पर आकस्मिक दबिश दिया गया, जिसमें 28 स्थाई वारंटी एवं 34 गिरफ्तारी वारंटी आरोपियों को पकड़ते हुए कुल 62 वारंट तामिल किया गया है। वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles