एबीवीपी कसडोल इकाई ने कराया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

कसडोल। चंदन जायसवाल – संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रानी लक्ष्मीबाई जयंती के लक्ष्य पर शहर में स्थित मिनीमाता कन्या विद्यालय में चित्रकला, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महापुरुषों की जयंती पर ऐसे ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करती है जिससे छात्र छात्राएं, समाज में एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण हो ।
इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री पुनेश्वर नाथ मिश्रा जी उपस्थित रहे उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे ही छात्र छात्राओं के बीच अनेक कार्यक्रमों का आयोजन व प्रतियोगिताएं आयोजित होते रहना चाहिए जिससे उनकी कला प्रतिभा को एक मंच मिलेगा। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक फाल्गुनी सोनी ने बताया कि एबीपी प्रत्येक वर्ष रानी लक्ष्मीबाई जयंती स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मानती है तथा इसके माध्यम से अनेक का कार्यक्रमों का आयोजन भी करती है।
जिसमें मिशन साहसी जैसे बड़े आयोजन भी करती है जिससे छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विपरीत परिस्थितियों में अपनी स्वयं की रक्षा कर सके। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक गण व विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री मलय साहू, साथ ही इस कार्यक्रम में वक्त के रूप में मिनीमाता कन्या शाला विद्यालय कसडोल के साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पुनेश्वर नाथ मिश्रा जी उपस्थित रहे, कसडोल नगर के नगर मंत्री याचना पटेल,नगर सह मंत्री केशव चेलक , तूनीषा मधुकर, तनीषा ,शाहिना , युवराज साहू,यशवंत यादव, ममता ,गौतम साहू, मयंक साहू,और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









