राजस्व मंत्री ने टुंडरा में नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं हायर सेकंडरी स्कूल भवन क़ा किया शिलान्यास

बलौदबाजार। नवीन पैकरासंवाददाता : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शनिवार को नगर पंचायत टुण्ड्रा में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का सौगात दिये। हायर सेकेण्डरी स्कूल खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने
71.12 लाख रुपये की लागत से निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हायर सेकंडरी स्कूल भवन का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। चारों तरफ विकास के कार्य निरंतर चल रहे हैं। किसान, महिला, युवा, व्यापारी सभी वर्गो में ख़ुशी की लहर है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र की प्रशासनिक दक्षता, शिक्षा सुविधाओं तथा आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार आएगा। इस दौरान स्थानीय प्रतिमिधियों की मांग पर तहसील कार्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी की। कार्यक्रम में किसानों को स्वामित्व कार्ड का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर सांसद जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles