LIVE UPDATE

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया

रायपुर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस” जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के तत्वाधान में जिला न्यायालय रायपुर में श्री बलराम प्रसाद वर्मा के मार्गदर्शन एवं श्री सुधीर कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय की गरिमामय उपस्थिति में आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय रायपुर के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायालय के सभी कर्मचारी एवं पैरालिगल वालिंटियर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर के द्वारा योग के लाभ को अपने जीवनशैली में शामिल करने, स्वस्थ रहने के उद्देश्य से प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम का अवलोकन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के योग अयोग की मास्टर ट्रेनर एवं योग समाज सविका ने अपने 10 वर्षों के अनुभव को साक्षा करते हुए उपस्थित लोगों को तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन हेतु योग की कला सिखाई गई। कार्यक्रम के अंत में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर के द्वारा मोमेन्टों देकर योग गुरू पूनम शुक्ला एवं बी. लक्षमण राव मोहन को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर न्यायाधीशगण एंव अधिवक्तागण द्वारा प्रकृति के संरक्षण हेतु न्यायाल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

विज्ञापन

Related Articles