भाठागांव के मेन रोड़ की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का किया गया आयोजन



रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव के बहुत ही व्यस्त रोड़ की हम बात कर रहे है। जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं एवं जाम का मामला बना रहता है। रोड चौड़ीकरण का काम लगभग 20 महीने को होने जा रहा है, लेकिन यह भाजपा की ढाई साल की सरकार में यहां रोड आज दिनांक तक कंप्लीट नहीं हो पाया। जिस फार्म को नगर निगम के द्वारा टेंडर दिया गया था, वह टेंडर की अवधि भी समाप्त हो चुकी है। इसके बाद उसको एक्सटेंशन देने के बाद भी यह काम आज दिनांक तक पूरा नहीं कर पाया है, कुछ ही दिनो में बारिश चालू हो जाएगा। इससे पहले कांग्रेस के द्वारा और तीन से चार बार आंदोलन किया जा चुका है तब जाकर एक तरफ का कुछ दूरी का थोड़ा दूर डामरीकरण किया गया था। इसके बाद फिर उसी तरीके से जस्ट का तस रोड़ गड्डों व धूल में पड़ा हुआ है। आज दिनाँक रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के आदेश पर डॉ खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भाठागांव की जर्जर सड़क का निर्माण समय पर नहीं होना कही न कही भाजपा सरकार की नाकामी को दिखाता है। साथ ही इस रोड़ पर रोजाना सैकड़ों बसो का आना जाना, ट्रको का आना जाना लगा रहा है। कही न कही बारिश होने पर दुर्घटना को दावत देने जैसा है हम भाजपा के निकम्मी सरकार से माँग करते है कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाय और जनता को आवागमन से राहत दे। रोड का काम जल्द चालू नहीं किया जाता तो कांग्रेस पार्टी रोड पर उतरकर आम जनों के साथ चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करेगा।
और हाल ही अब स्कूल की बसों का भी आना जाना लगा रहता है आम जनता भी परेशान है कही न कही बारिश होने पर दुर्घटना को दावत देने जैसा है हम सरकार से माँग करते है सड़क का निर्माण जल्द ही पूरा किया जाय और जनता को आवागमन से राहत दे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने बताया कि यह भाजपा की नव इंजन की अंधी बहरी सरकार को ढाई साल हो गए हैं लेकिन यहां भाटा गांव के अति व्यस्त सड़क को आज दिनांक तक नहीं बना पाए है। परसा दिन का महापौर इनका एम आई सी मेंबर इन का विधायक इनका सांसद इनका मुख्यमंत्री इनका प्रधानमंत्री उनके तमाम हरकंडे सब इन्हीं के है इसके बाद भी नाटकों के रोड को नहीं बन पा रहे ऐसी सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब बनना चाहिए और जितने भी बीजेपी के जनप्रतिनिधि है उनको चुल्लू भर पानी में डूब मरना । साथ ही इस रोड का काम जल्दी चालू नहीं किया जाता तो हम लोगों के द्वारा उम्र आंदोलन कर चक्का जाम किया जाएगा।
पूर्व विधायक विकाश उपाध्यय ने बताया कि या भाठागांव का मेंन रोड अति व्यस्त रोड है जिसमें लगभग हजारों लोगों का आना-जाना होता है या जर्जर रोड के कारण से लोग बहुत परेशान है। यहां का बीजेपी का पार्षद रवि सोनकर महापौर मिलन चौबे क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी और रायपुर के सांसद सबसे तो जुमलेबाजी करने में मस्त है और यहां का भाटा गांव का जनता रोड में ट्रस्ट है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने बताया कि या भाटागांव का मेंन रोड क्षेत्र का जीवन का हृदय स्थल रोड़ है यह रोड में बड़े-बड़े गड्ढे है। लोग अपना घर से निकलने में सोचते हैं। और निकलते भी है तो अपने जान को जोखिम में डालकर निकलते हैं या रोड को जल्दी से बनाया जाए और जो भी जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि हैं वह कुंभकरण की नींद सोना बंद करें।
प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि भाठागांव के मेंन रोड 4 करोड़ कुछ काम की राशि कांग्रेस गवर्नमेंट में ही स्वीकृत हो गई थी इसके बाद बीजेपी गवर्नमेंट को ढाई साल होने जा रहा है टेंडर का डेट भी समाप्त हो चुका है इसके बाद भी रोड़ नही बन पाया है। इससे भी पहले हम लोगों के द्वारा 4 से 5 बार आंदोलन करने पर कुछ काम में तेजी आया था लेकिन अभी काम पूरी तरीके से बंद है। इस काम को जल्दी चालू किया जाए और आम जनता को रोड़ को बना कर राहत दिया जाए।
छाया विधायक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि भाटा गांव के जनता इस रेल रोड को लेकर काफी दिनों से रोड की समस्या से जूझ रहे हैं जिसको लेकर हम लोगों के द्वारा समय-समय पर शासन प्रशासन व अंधी बहरी सरकार को जगाने का हम काम कर रहे हैं भटगांव का मेट्रो जल्दी से जल्दी बनाया जाए और जनता को राहत दिया जाए
छाया पार्षद ब्रम्हा सोनकर ने बताया कि भाटागांव ही पूरे राजधानी के नेता नगरी को पानी पिलाता है और यही का मुख्य मार्ग इस बीजेपी गवर्नमेंट में बन नहीं पा रहा हैं बड़े-बड़े वादे तो करते हैं। लेकिन उनका बड़ा वादा सिर्फ जुमलेबाजी में दिखता है। धरातल पर कुछ नही दिखता। आम जनता पैदल नहीं चल पा रहे हैं, धूल से परेशान हैं, गढ़ों में गिर जा रहे हैं यह निकम्मी बीजेपी की सरकार को आँख खोलें और इस रोड को जल्दी बनाएं और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए आम जनता को राहत प्रदान करें।
इस कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस व पूर्व पार्षद सतनाम सिंह पनाग जी, उत्तम साहू जी, ब्रह्मा सोनकर जी, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद ठाकुर जी, ओम श्रीवासजी ,मुन्ना मिश्रा जी, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर जी, डॉ.विष्णु राजपूत जी, ऋषि देवांगन जी, कोमल साहू, सौरभ तिवारी जी, महेश सोनकर, खेम सोनकर, संतोष निर्मलकर,जयराज सोनकर, वार्ड अध्यक्ष टीकम सोनकर, लक्ष्मी कांत यादव जी, मनोज साहू, नरेश सोनकर,भागवत सोनकर, चेनू सोनकर रुचिका सोनकर, विनोद चौहान, भूपेंद्र जलछत्री, दुष्यंत साहू, धनु सोनकर, राजा यादव, पूनम पांडे,विकास भाई, मुकेश कुकरेजा, राज देवांगन, अमित सपहा, रूपेश सोनकर, सुखचंद सोनकर, राजू सोनकर, सुनील ध्रुव, विकास चौबे, नेमू यादव, सोनसाय सोनकर, संजीत सोनकर, केशव सोनकर, बाथेल यादव, नरेश यादव, तुलसी सोनकर, संतोष यादव, प्रकाश सोनकर, सेवा साहू, उत्तम देवांगन, डूमेंद्र दीप, राजेंद्र जैन, लाला ठाकुर, धन सिंह यादव, ओमकार सोनकर, भागवत राम धीवर, विनोद यादव, अमिता झा, सभी कार्यकर्ता साथी गण इस प्रदर्शन में उपस्थित रहे।










