रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल


रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ पंजीयक जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। वहीं उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा को वर्तमान में सौंपे गये कार्यों के साथ-साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
आयुक्त ने नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही को मुख्यालय स्वास्थ्य अधिकारी, प्रधानमंत्री स्वनिधि, पंजीयक जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के प्रभार से मुक्त करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभारी जोन आयुक्त जोन क्रमांक-7 का प्रभार सौंपा है। आयुक्त ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।













