LIVE UPDATE

बलौदाबाजार के आशीष बने केसरवानी समाज के राष्ट्रीय सह संयोजक

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के आशिष केसरवानी को अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की राष्ट्रीय समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें महासभा की ‘राष्ट्रीय युवा जागृति, कैरियर परामर्श, खेलकूद एवं नेतृत्व विकास समिति’ का राष्ट्रीय सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आगामी कार्यकाल 2025 से 2028 तक के लिए प्रभावी होगी।

आशिष केसरवानी लंबे समय से समाज के हितों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। केसरवानी समाज के प्रति उनकी अटूट कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व कौशल और युवाओं को प्रेरित करने की क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें इस पद के लिए चुना है। यह गौरवपूर्ण नियुक्ति अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद केसरी की सहमति और राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय केसरी की अनुशंसा पर की गई है।

आशिष केसरवानी संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे और समाज के युवाओं को करियर व नेतृत्व विकास की दिशा में नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज को संगठित करने में उनकी भूमिका को अहम बताया है।

आशिष की इस उपलब्धि पर समाज के वरिष्ठ जनों और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय महामंत्री श्री उमेश गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (रायपुर) श्री रत्नमाड़ी केसरवानी, और लोरमी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित कई दिग्गज पदाधिकारियों ने उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से हेमचंद केसरवानी, उनके अभिन्न मित्र कार्तिकेय दुबे, विकास सराफ, अनंत केसरवानी, सूर्या हरि रामानी, अमित बाजपेई, आशुतोष मिश्रा, राजेश वर्मा, सूर्य प्रकाश अग्रवाल, राकेश सराफ, अभिषेक विद्या, अमित केसरवानी और अमित केसरवानी सहित बड़ी संख्या में इष्ट-मित्र एवं समाज के नागरिक शामिल हैं।

Related Articles