श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त…

205
kabaadi chacha

 रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त हर काम के लिए शुभ मुहूर्त बनता जा रहा है। लोग पूजा पाठ के साथ ही बच्चों का बर्थडे केक भी इसी मुहूर्त में काटना चाहते हैं। वहीं, गृह प्रवेश के लिए भी लोगों की पसंद यही मुहूर्त है। लोगों की इस इच्छा ने पुजारियों के सामने समस्या खड़ी कर दी है। वह एक ही समय पर कई घरों में पूजा कैसे कराएं, इसे लेकर वह भी दुविधा की स्थिति में हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड का है। इस विशेष तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन लगभग हर घर में सुंदरकांड और हवन की तैयारी है। कुछ लोग इसी दिन गृह प्रवेश करना चाहते हैं। काफी लोगों के बच्चों के बर्थडे पर हवन भी कराने की योजना है। इसके लिए उन्होंने पहले से पंडितजी को बुकिंग करा रखी है। लेकिन अब वह चाहते हैं कि अनुष्ठान का समय वही हो जो प्राण प्रतिष्ठा का है। लोगों की इस चाह ने पुजारियों को पशोपेश में डाल दिया है।

बड़ी संख्या में लोग 22 जनवरी को ही गृह प्रवेश भी कराना चाहते हैं। उन्होंने मकान का निर्माण पूरा होने के बाद इसे रोक रखा है। अब प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में वह भी गृह प्रवेश की भी तैयारी कर चुके हैं।

IMG 20240420 WA0009
किसानों, गरीबों का कल्याण कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं- संजय