भाजयुमो ने किया सीएम बघेल की सद्बुद्धि के लिए हवन व पाठ

74
kabaadi chacha

सीएम बघेल द्वारा पूर्व सीएम डॉ. रमन पर की गयी अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजयुमो ने किया सद्बुद्धि पाठ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सद्बुद्धि के लिए हवन व सद्बुद्धि पाठ किया और माता सरस्वती व प्रभु श्री गणेश से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर की गयी अभद्र टिप्पणी को लेकर नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप मंगलवार को राजधानी रायपुर के आजाद चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सद्बुद्धि के लिए हवन एवं सद्बुद्धि पाठ किया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री जैसे गरिमामयी पद पर बैठ कर भाषा की मर्यादा लांघना शोभा नहीं देता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बार बार भाषा की मरियादा लांघ कर अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं, ऐसी मानसिकता छत्तीसगढ़ के लिए उचित नहीं हैं छत्तीसगढ़ शान्ति का प्रतीक हैं। छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल होने के नाते मर्यादा का प्रतीक भी हैं और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से भी मर्यादा की उम्मीद करता हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पद की गरिमा के अनुरूप भाषा का प्रयोग करने एवं ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे ऐसी प्रार्थना के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के शीघ्र स्वस्थ होने एवं सद्बुद्धि के साथ दीर्घायु जीवन के लिए हवन व पाठ किया।

इस दौरान सद्बुद्धि हवन में उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बार बार भाषा की मर्यादा लांघ कर क्या साबित करना चाहते हैं उन्हें स्पष्ठ करना चाहिए? उनकी अमर्यादित भाषा से क्या संदेश जा रहा हैं, जनता को लगने लगा हैं कहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीमार तो नहीं। श्री साहू ने कहा मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा तो नहीं हो सकती और यह कोई पहला मामला भी नहीं जब सीएम बघेल ने मर्यादा लांघी हो इससे पूर्व भी वे खोई हुई ताकत जैसे अशोभनिय शब्दों का प्रयोग करते हुए भाजपा नेताओं पर टिप्पणी कर चुके हैं। अब सीएम बघेल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के लिए अभद्र टिप्पणी से स्पष्ठ हैं मुख्यमंत्री बघेल बीमार हैं। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में हैं और सवाल करना जनता की आवाज बुलंद करना हमारा अधिकार हैं ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जनहित के सवालों से घबरा कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसी टिप्पणी कर बचना चाहते हैं। हम और सवाल करेंगे जोर से सवाल करेंगे और जनता से झूठे वादे कर सत्ता में बैठे लोगों को भागने नहीं देंगे। आज बीमार मुख्यमंत्री भूपेश जी की सद्बुद्धि के लिए भाजयुमो के साथियों ने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सद्बुद्धि हवन व पाठ किया हैं।

BREAKING NEWS:-मदिरा प्रेमी हो जाए सावधान 29 मार्च को नहीं मिलेगी मदिरा कलेक्टर ने जारी किया आदेश

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों पर चलने का ढोंग करने वाले कांग्रेसी आज गांधी जी के आदर्शों को कुचलते हुए अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं उन्हें ईश्वर और हमारे पूज्यनीय महात्मा गांधी जी सद्बुद्धि दे इस सोच के साथ हमने गांधी जी की प्रतिमा के सामने हवन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए प्रार्थना की हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कोे मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप आचरण करने व मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की सलाह दी हैं साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बार बार भाषा की मर्यादा लांघ कर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। भाजयुमो ने मुख्यमंत्री की प्रारंभिक गलतियों को यह सोच कर माफ कर दिया था कि नए नए मुख्यमंत्री बने हैं परंतु अब ऐसी भाषा भाजयुमो बर्दास्त नहीं करेगा यह बात वे समझ लें।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि एक मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण हैं जो कांग्रेसी संस्कार को दर्शाता हैं। ईश्वर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सद्बुद्धि दे।

भाजयुमो के सद्बुद्धि हवन कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े, भाजयुमो जिला माहामंत्री अमित मैशेरी, तुषार चोपड़ा, वंदना राठौर, डॉ उपेंद्र त्रिवेदी, सजल श्रीवास्तव, विजय व्यास, विभोर शुक्ला, विशेष शाह, अश्वनी विश्वकर्मा, आशीष आहूजा, राहुल राय, राहुल राव, उत्कर्ष त्रिवेदी, अर्पित सूर्यवंशी, सोनू राजपूत, विकास अग्रवाल, दीपक तन्ना, बिट्टू शर्मा सहित भाजयुमो के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20240420 WA0009