भारतीय मजदूर संघ के सातवें त्रैवार्षिक अधिवेशन में शासन की नीतियों पर चर्चा के साथ मजदूर हित में रखें अनेक प्रस्ताव

64

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश का सातवां त्रैवार्षिक दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन 13 एवं 14 मार्च को चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मण्डल में प्रायोजित है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्जवल एवं ईष्टदेव के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी. सुरेन्द्रन ने अपनी उपस्थिति दी। मुख्यवक्ता संघ के राष्ट्रीय सचिव गिरिश आर्य ने अपने विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथियों में संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कटकवार, राष्ट्रीय मंत्री विश्रामपुर सुरेन्द्र पाण्डेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्य क्षेत्र से धर्मदास शुक्ल प्रमुख रहे। प्रवक्ता गिरीश आर्य ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ गैर राजनीतिक संगठन है, जो सरकार के नीजिकरण की नीतियों का विरोध करते हुए आगामी दिनों में वृहद आंदोलन करने जा रही है। संघ के अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने कहा कि आने वाले सत्र में हम अपने संगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कांट्रेक्ट लेबल के मजदूरों के लिए प्रस्ताव लाने वाले हैं, जैसे आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, जो स्कूल चला रहे हैं उन्हें शिक्षक का दर्जा दिए जाने, केन्द्र सरकार द्वारा घोषित कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ाने जैसी मांग प्रस्ताव में शामिल किए जाऐंगे। अधिवेशन के प्रथम दिवस 13 मार्च को असंगठित क्षेत्र कार्य विस्तार, सार्वजनिक क्षेत्र स्थिति, महिला कार्य विस्तार और संगठनात्मक चर्चा के साथ आय-व्यय का ब्यौंरा प्रस्तुत किया गया। दूसरे दिवस आज 14 मार्च को प्रांत प्रचारक का उद्बोधन, मजदूर क्षेत्र एवं केन्द्र सरकार की नीतियों पर चर्चा करने के साथ ही श्रम कानून की जानकारी भी संघ के सदस्यों को दी जाएगी।

आई.टी.आई. सड्डू में रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन