हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता रियो कपड़िया का आज दोपहर 12.30 बजे निधन हो गया। रियो कपड़िया 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए।

रियो कपड़िया ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अभिनय किया और अपने अद्वितीय अभिनय के लिए मशहूर थे। वे फिल्में में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे, जैसे ‘दिल चाहता है’, ‘चक दे इंडिया’, और ‘हैप्पी न्यू ईयर’।
रियो कपड़िया का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 15 सितंबर को मुंबई के गोरेगांव में सुबह 11 बजे होगा। उनके परिवार में इस समय मातम का माहौल है।
रियो के परिवार में उनकी पत्नी मारिया फराह और दो बच्चे, अमन और वीर हैं। उनके निधन से मनोरंजन जगत में गहरा दुख का माहौल है।
इस दुखद घड़ी में, हिंदी सिनेमा के अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर रियो कपड़िया को श्रद्धांजलि दी है।
