Bilaspur Crime News : पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों पर बदमाशों ने चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस

328
gun firing
gun firing
Bilaspur Crime News : पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों पर बदमाशों ने चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पिकनिक मनाकर घर लौट रहे तीन युवकों पर कुछ बदमाशों ने गोली चला दी। इस घटना में व्यवसायी सन्नी खालसा के पेट मे गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी युवक कौन थे और घटना का कारण क्या था, इसकी जांच कोटा पुलिस कर रही है। घटना कोटा क्षेत्र की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़े – Raipur News : चेकिंग के दौरान 10 लाख रूपये नगदी रकम जप्त

जानकारी के मुताबिक तखतपुर के तीन युवक सन्नी खालसा, चंकी पांडे और एक अन्य साथी घूमने के लिए सोमवार 11 मार्च को औरापानी के जंगल गए थे। पिकनिक मनाने के बाद तीनों दोस्त वापस तखतपुर लौट रहे थे। इस दौरान जंगल से जंगल मे ही दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और उनसे बेवजह विवाद करने लगे। सन्नी और चंकी ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों में एक युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में सन्नी के पेट पर गोली लगी, जिसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

इधर गंभीर हालत में सन्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही इसकी शिकायत पीड़ितों ने कोटा थाने में की। विवाद का कारण क्या था और आरोपी कौन थे। इसकी जांच कोटा पुलिस के द्वारा की जा रही है।

IMG 20240420 WA0009
पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड 57 में चला डेंगू नियंत्रण अभियान