पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड 57 में चला डेंगू नियंत्रण अभियान

61

रायपुर। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर निगम रायपुर के द्वारा डेंगू नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में सभापति प्रमोद दुबे के निर्देशानुसार पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड 57 में भी इस अभियान को गति प्रदान करते हुए वार्ड के ही कुन्द्रा पारा उत्कल बस्ती बैरन बाजार एवं अरविंद नगर बस्ती में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही मोहल्लावासीयों को डेंगू की जानकारी दी गई। उनके घर का निरीक्षण कर जमा पानी को साफ़ कराया गया। कई घरों में कूलर में जमा पानी को ख़ाली किया गया साथ ही वार्डवासियों को क्लोरिन टेबलेट वितरित किया गया।
इस अभियान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी, स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चन्द्राकर , सम्राट सोनी, बाकर अब्बास एवं ज़ोन स्वास्थ्य अमला मौजूद था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
धीरेंद्र शास्त्री ने प्रदेश सरकार से साल में एक दिन नवधा रामायण दिवस मनाए जाने की मांग की