5 वर्षीय मासूम बच्ची से अनाचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया थाने का घेराव

638
महिला मोर्चा
महिला मोर्चा

रायपुर। रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र के तारपोंगी गांव में 5 वर्षीय बच्ची के साथ अनाचार के विरोध में भाजपा ने धरसीवा थाने का घेराव किया व थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाजपा नेत्री डॉ. ममता साहू ने कहा कि धरसीवां थाना क्षेत्र में, पांच साल की अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म जैसी अमानवीय कृत्य हो गया उसके बाद भी पुलिस ने उस बच्चे के उपचार में 8 घंटे देरी करते हुए अपने संवेदनहीनता का परिचय दिया है। डॉ. ममता साहू ने कहा धरसीवां स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची का इलाज नहीं हो पाया, मेकाहारा अस्पताल में कल रात 10 बजे पेट्रोलिंग से पंहुचाया गया। एंबुलेंस तक नहीं मिला, कहां है बड़ी बड़ी डींगे हाकने वाले कांग्रेस के मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक ?

भाजपा महिला मोर्चा ने थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की तथा बच्ची के साथ न्याय के लिए दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा तथा 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग करते हुए मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत रायपुर ग्रामीण प्रभारी डॉक्टर ममता साहू लक्ष्मी वर्मा पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल जिला अध्यक्ष सरोज चंद्रवंशी आयुषि पांडे मीडिया प्रभारी महामंत्री सविता चंद्राकर मंडल अध्यक्ष केके वर्मा महेश नायक जिला सदस्य राकेश यादव दीनू अग्रवाल रॉबिन साहू दिलेद्रा भूपेंद्र कसर हेमंत वर्मा मंडल रुक्मणी शिवारे अमेरिका लीला साहू वर्मा संगीता यादव हेमा चक्रधारी उषा वर्मा प्रमिला रोहिणी सरिता किरण साहू भारी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री ने राजिम में लक्ष्मण झूला का किया लोकार्पण