LIVE UPDATE

बलौदाबाजार में महिला संशोधन बिल पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नेताओं ने बताया ऐतिहासिक कदम

लखन हरवानी : बलौदाबाजार। महिला संशोधन बिल के संबंध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने बिल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ शालिनी राजपूत ने कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सशक्त बनाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक अवसर मिलेंगे।जिला प्रभारी अमित साहू ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह बिल उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने इसे देश के विकास के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने से समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त होंगे। प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने बिल के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं के अधिकारों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर कुर्मी समाज केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता वर्मा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रणम पाण्डे मणि कांत मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आलोक अग्रवाल तरुण वर्मा पुरुषोत्तम सोनी रितेश श्रीवास्तव नीलम सोनी भी उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेताओं ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिल के प्रति आम जनता से समर्थन की अपील की।

Related Articles