भोपाल: मामला है राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है, जहां हरिकिशन राणा, जिसकी उम्र 60 साल थी, उसे जिंदा जला दिया गया। पैसे के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ था, बता दे की आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर भाई को जिंदा जला दिया और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने वाला मुंबई के चर्च में फादर था। यह काम उसके भाई के अलावा भाई की पत्नी और भतीजे ने मिलकर किया। घटना 27 नवंबर की है जिसमें उसके छोटे भाई से 50 हजार के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मृतक ने मृत्यु पूर्व जो बयान दिया है, उसमें कहा है कि उसके भाई, भाई की पत्नी व भाई के बेटे ने मिलकर पहले मारपीट की और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में हरिकिशन का हमीदिया अस्पताल में इलाज चला और उसकी गुरुवार को मौत हो गई। हरिकिशन की मृत्यु पूर्व दिए गए बयान और उनकी पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
राजनीति
CM Vishnu Deo Sai का तूफानी दौरा जारी, ओडिशा में तीन...
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai का लगातार तूफानी दौरा जारी है। सीएम साय आज लगातार दूसरे दिन ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार में अन्दरूनी फेरबदल के आसार
CG News : रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के समापन...
Political News : सीएम विष्णुदेव साय और अरुण साव आज भी...
रायपुर। Political News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी सत्ता हासिल करने के लिए...
CM साय ने नक्सलियों पर हो रही कार्रवाई पर कांग्रेस के...
रायपुर। CM विष्णु देव साय ने नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के सवाल खड़े किये जाने को दुःखद बताया है।...