CG : अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़, 2 पुरूष 2 महिला गिरफ्तार


CG : दुर्ग। थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहेरी में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था, जिसके चलते ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अहेरी चौक के पास स्थित एक किराए के मकान में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थाना नंदिनी नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पहले से ही आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ जमा थी, जो आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग कर रही थी।
पुलिस ने ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा, श्रीमती हेमलता चेलक एवं श्रीमती धनेश्वरी सेन को मौके से गिरफ्तार किया। बताया गया कि ये सभी कल्याण कॉलेज अहेरी के पास स्थित किराए के मकान में अवैध क्रियाकलाप संचालित कर रहे थे।
पुलिस ने मामले में इस्तगासा क्रमांक 14/98/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय भिलाई-03 में प्रस्तुत किया गया।