CG : 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप, आरोपी सलाखों के पीछे

536
cg breaking news
cg breaking news

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। बरामदे में सो रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मोहल्ले के एक युवक ने बलात्कार किया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cg chamber of commerce

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात बुजुर्ग महिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान मोहल्ले का निवासी आरोपी बबलू टंडन आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के भाग जाने के बाद इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव के खेतों में छुपा हुआ था, जिसे पुलिस ने धर-दबोचा। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Prince Fitness Raipur
जिला अस्पताल में गर्भवती महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर ने कर दिया कमाल, पढ़िए पूरी खबर