CG NEWS : कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

948
Holiday
Holiday
CG NEWS : कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

CG NEWS : राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

इसके अंतर्गत केवल डोंगरगढ़ तहसील के लिए 27 अगस्त 2024 को गोविन्दा उत्सव एवं तहसील डोंगरगढ़ को छोड़कर संपूर्ण जिला के लिए 18 सितम्बर 2024 को  गणेश विसर्जन तथा संपूर्ण जिले के लिए 11 अक्टूबर 2024 को दशहरा (महानवमी) एवं 1 नवम्बर 2024 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक व कोषालय पर लागू नहीं होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार