CG News : अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था हेतु कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

CG News : अम्बिकापुर।  नगर पालिक निगम क्षेत्रान्तर्गत निःसहाय आवासहीन, गरीब वृद्ध एवं राहगीर इत्यादि को ठंड से प्रभावित होने की संभावना है। ठंड/शीत लहर से प्रभावित होने वाले जन सामान्य के बचाव हेतु चिन्हांकित स्थलों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था हेतु नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के आयुक्त ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें सुपरवाईजर सदानंद चौबे, वाहन चालक कृष्णा राम, बाबूलाल, नार सिंह, ओमप्रकाश, शिवमंगल राम, बजरंग श्रीवास, जगदम्बा, दिनु राम को नगर पालिक निगम के उप अभियंता श्री रत्नेश कंवर के नेतृत्व में कार्य करने हेतु आदेशित किया है।

Advertisement

Related Articles