CG दर्दनाक हादसा – वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की मौत, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई


रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में कई लोग असमय अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की जान चली गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें – Raipur ब्रेकिंग : दोहरे हत्याकांड का खुलासा, झोलाछाप डॉक्टर ने की थी बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 22 वर्षीय निखिल कश्यप बाइक से नवा रायपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल निखिल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जंहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि निखिल कश्यप वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे थे। इस हादसे से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।