LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बलौदाबाजार के दीपावली मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन – व्यापारिक एकजुटता पर जोर

बलौदाबाजार। कल दिनांक 16 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बलौदाबाजार द्वारा एक भव्य दीपावली मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के कुशल मार्गदर्शन में चेंबर प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ।

समारोह का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक एकजुटता को मजबूत करना और स्थानीय व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया :-
चेंबर भवन हेतु भूमि:- जिले के व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए, चेंबर के स्थायी कार्यालय/चेंबर भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता पर चर्चा की गई। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष श्री आलोक जैन से विशेष रूप से ”साथी बाजार” की तर्ज पर बलौदाबाजार में चेंबर भवन हेतु उचित मूल्य पर भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
सदस्यता विस्तार:- कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं व्यापारीगणों ने बलौदाबाजार जिले से व्यापारियों का प्रतिनिधित्व बढा़ने और अधिक मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया। यह निर्णय चेंबर की पहुँच और प्रभाव को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर चेंबर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष- लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, श्रीचंद छाबड़िया, मंत्री- सुभाष भट्टर एवं आलोक जैन नगर पालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार सहित लगभग 200 व्यापारीगण उपस्थित रहे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles