छत्तीसगढ़ मानसून : आज प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर। मानसून की सक्रियता के चलते छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़ें –CG Crime : मनचलों युवकों को किशोरी से सड़क पर छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, इंस्टाग्राम आईडी से पहचान के बाद दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक सक्रिय मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) और ऊपरी हवा में बने चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से भरपूर नमी आ रही है। इसी सिस्टम के असर से सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

राजधानी रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा। दिन में एक या दो बार बारिश हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बीते 24 घंटों में बसना में हुई सर्वाधिक बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। महासमुंद जिले के बसना में सर्वाधिक 109.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि राजनांदगांव 35.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखें।

Advertisement

Related Articles