छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की क्षेत्रीय बैठक जगदलपुर में संपन्न हुई

61

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ जगदलपुर की क्षेत्रीय बैठक आज संघ कार्यालय जगदलपुर में नवीन एक्का प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एवं प्रदेश मंत्री व जगदलपुर क्षेत्र प्रभारी नरोत्तम धृतलहरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, संगठन के महत्व और कर्मचारी समस्याओं के साथ संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण करने महासंघ के आगामी आंदोलन एवम् कार्य योजना के संबंध में जानकारी दी गई। प्रभारी बनने के पश्चात यह अभियंता नरोत्तम धृतलहरे का पहला दौरा था।
भारतीय मजदूर संघ जिला बस्तर जिलाध्यक्ष रमऊ लाल सार्वा,प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ नवीन एक्का, योगेंद्र कश्यप वृत सचिव जगदलपुर, कार्यकारी अध्यक्ष जगदलपुर क्षेत्र असीम गाइन,नेहरुराम कश्यप,नेहरू कश्यप जगदलपुर सह प्रभारी,शिव कुमार साहू ,वृत्त उपाध्यक्ष वासुदेव ठाकुर, संविदा कर्मी श्रवन सोनी,सोमारू राम ने बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रवीण साहू ,देवेन्द्र बघेल, मदन,सुलधर,आशीष देवांगन,सुनील मरकाम,विजय, सुखदास, उग्रसेन कश्यप व जगदलपुर ,बस्तर,भानपुरी,बकावंड,सुकमा ,कोड़ेनार, दरभा,लोहण्डीगुड़ा वितरण केन्द्र से महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।

जिला चिकित्सालय में कैंसर शिविर का आयोजन फरवरी 13 को