रायपुर। छत्तीसगढ़ से संगठन के द्वारा आज सिविल लाइन थाने में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने हेतु संगठन ने आवेदन सीएसपी नासर सिद्धकी जी को दिया है और उनसे अनुरोध किया है कि एफ आई आर दर्ज करके उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए क्योंकि उन्होंने सिख किसान भाइयों का अपमान किया है और उसी के साथ साथ उन्होंने सिक्खों का भी अपमान किया है इतिहास गवाह है की सिक्खों ने हमेशा से ही देश के लिए अपनी कुर्बानिया दी है और जब भी देश में कोई आपदा आई हो तो सिख समाज मदद के लिए सबसे आगे खड़ा होता है, श्री संतोष पांडे के द्वारा किसान बंधुओं को खालिस्तानी बोलना उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है, सिक्ख संगठन चाहता है कि संतोष पांडे सिख समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा आगे उनके खिलाफ और भी बड़ा आंदोलन छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन करेगा, आवेदन देने छत्तीसगढ़ सिख संगठन के संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, प्रदेश अध्यक्ष दलजीत चावला,पंडरी गुरुद्वारा के लवली अरोरा, प्रभजोत सिंह लाडी, रिंकू सिंह रंधावा, हरिकिशन सिंह, अवनीत सिंह, निर्मल सिंह, गुरुबचन सिंह टांक आदि उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी हरपाल सिंह भामरा ने दी।
राजनीति
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार में अन्दरूनी फेरबदल के आसार
CG News : रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के समापन...
Political News : सीएम विष्णुदेव साय और अरुण साव आज भी...
रायपुर। Political News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी सत्ता हासिल करने के लिए...
CM साय ने नक्सलियों पर हो रही कार्रवाई पर कांग्रेस के...
रायपुर। CM विष्णु देव साय ने नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के सवाल खड़े किये जाने को दुःखद बताया है।...
CG News : नक्सल मोर्चे पर अमित शाह ने की छत्तीसगढ़...
रायपुर। CG News : गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ जारी लड़ाई के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की हैं। इस दौरान...