पीएमश्री स्कूल कसडोल के बच्चो ने नशामुक्ति भारत अभियान के तहत रैली निकालकर नशामुक्ति का दिया संदेश




कसडोल। चंदन जायसवाल : नगर पंचायत कसडोल में संचालित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने आज 18/11/2025 को नशामुक्ति अभियान के तहत रैली निकाला गया। जिसमें थाना कसडोल से उप निरीक्षक एस आर नायक,प्रधान आरक्षक महेंद्र पोर्ते,आरक्षक राजू वर्मा,चुन्नी साहू, प्रमुख अधिकारी गण उपस्थित हुए। इस अवसर पर उप निरीक्षक ने पीएमश्री स्कूल में उपस्थित होकर सभी बच्चो को नशा से दूर रहने की हिदायत दी। साथ ही नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। इसके साथ ही सभी बच्चो को मोबाइल के जागरूकता तहत उसके दुष्परिणाम और होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया कि किस तरह से साइबर क्राइम बढ़ते जा रहे हैं। और छोटे बच्चे कैसे उसके शिकार बनते जा रहे हैं। और उसके कैसे बचे इसके बारे भी बताते हुए कहा कि मोबाइल का उपयोग उतना ही करे जितना अनिवार्य है। सभी बच्चे ऑनलाइन गेम से दूर रहे।
साथ ही महोदय ने ट्रैफिक नियमों की भी जानकारी प्रदान किया कि किस तरह से लोग नशापान करके कम उम्र में बड़ी बड़ी गाड़ी चला रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चो को गाड़ी न चलाने की हिदायत दी है। कम उम्र में गाड़ी चलाना जानलेवा हो सकता है। और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने पर होने वाले जुर्माना के बारे में भी विस्तार पूर्वक समझाया। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चो के साथ नशामुक्ति अभियान रैली निकालकर लोगों में नशामुक्ति का संदेश दिया। इस नशामुक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत कसडोल के प्रमुख गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। और गुरुघासीदास चौक पहुंच सभी ने देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से पीएमश्री स्कूल कसडोल के प्राचार्य संतोष कुमार वर्मा और समस्त शिक्षको ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









