सीएम विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा, धान खरीदी केंद्र पर किसानों से किए मुलाकात, बोले – धान बेचने में कोई तकलीफ तो नहीं हो रही.

261
सीएम विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा
सीएम विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा

रायगढ़ | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर है. उन्होंने आज पुसौर के धान खरीदी के निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम ने किसानों से सवाल भी पूछा उन्होंने कहा कि धान बेचने में कोई तकलीफ तो नहीं हो रही है. किसानों ने इस दौरान व्यवस्था में कोइ कमी नहीं बताई. इसके बाद मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि, धान के अंतर की राशि भी आप लोगों को जल्दी ही मिल जाएगी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वहीं खरीदी केंद्र में मौजूद किसानों ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को मुख्यमंत्री श्री साय का संवेदनशील निर्णय बताते हुए धन्यवाद दिया. किसानों ने दो साल के बकाया धान बोनस के भुगतान के लिए भी सीएम साय का आभार जताया. इस दौरान किसानों को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि, आप लोगों के हित में छुट्टी के दिनों में भी खरीदी जारी रखने का आदेश मैने दिया है.

अपने सामने कराया तौल और मापा माइश्चर

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी भी मपवाई. इसके बाद वे पुसौर मैदान में आयोजित महायज्ञ में भी शामिल हुए. सीएम श्री साय के साथ इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी भी थे.

IMG 20240420 WA0009
छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के साथ, कोई भी उनकी मेहनत पर पानी नहीं फेर सकता : मुख्यमंत्री बघेल