LIVE UPDATE

CG School : शालाओं के संचालन समय में कलेक्टर ने किया परिवर्तन

जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण शालाओं के संचालन समय में कलेक्टर ने किया परिवर्तन

 गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण छात्र हित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी द्वारा 20 नवम्बर 2025 से जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक और द्वितीय पाली सोमवार से शनिवार तक अपरान्ह 12.45 बजे से शाम 4.15 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।
इसी तरह एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 10.30 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक शाला संचालन का समय निर्धारित किया गया है। यह आदेश 31 जनवरी 2026 तक प्रभावशील रहेगा।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles