खदान ब्लास्टिंग में घायल युवक के मामले में कांग्रेस नेता ने की एफआईआर की मांग




लखन हरवानी : बलौदाबाजार। रवान स्थिति अंबुजा सीमेंट में शनिवार को हुए गंभीर हादसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं खदान में ब्लास्टिंग के दौरान लापारवाही के चलते उछलकर आया एक बड़ा पत्थर पेट्रोल पंप पर खड़े युवक के चेहरे पर जा लगा उसका चेहरा चीरते हुए जबड़ा भी टूट गया घायल युवक की पहचान चुकुराम गायकवाड़ के रूप में हुई है।
कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने सिटी कोतवाली पहुंच कर की एफआईआर दर्ज करने की मांग
बलौदाबाजार कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने सिटी कोतवाली पहुंच कर थाना प्रभारी लखेश केवट से मुलाकात कर आवेदन के माध्यम से एफआईआर दर्ज करने की मांग की शैलेश त्रिवेदी ने अपने आवेदन में यह आरोप लगाया कि ब्लास्टिंग से पहले सायरन बजाना क्षेत्र खाली कराना और सड़क मार्ग को पूरी तरह बंद कराना घटना की सूचना तत्काल डीजीएमसी और जिला प्रशासन को देना जरूरी होता है लेकिन इन नियमों का पालन नहीं किया गया
प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी शांति रंजन तिर्की मनोज शंकर के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए और घायल युवक को न्याय दिलाया जाए











