LIVE UPDATE

बलौदाबाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी, बलौदाबाजार-भाटापारा ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में गार्डन चौक, बलौदाबाजार में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में 13 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के विरोध में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों को शीघ्र कठोरतम दंड देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न जांच एवं प्रशासनिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रताड़ित कर रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात है। कांग्रेसजनों ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।इसके उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजस्थान की 13 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने कैंडल जलाकर दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि दी और कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर न्याय आवश्यक है।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम स्थानीय तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराई जाए तथा दोषियों को शीघ्र फांसी की सजा सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज में ऐसा अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश जाए। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, पूर्व जिला संगठन महामंत्री रामकुमार साहू “छल्ला”, जिला प्रभारी महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, शैलेंद्र बंजारे, हेमचंद्र केसरवानी, शरद शुक्ला, मुरारी मिश्रा, दीनदयाल साहू, योगेश वर्मा, अरुण कन्नौज, चितेश्वर साहू, खिलेंद्र वर्मा, सुनील कुर्रे, युधि नायक, सलीम खान, तुलसी वर्मा, रविंद्र नामदेव, अधिवक्ता संजय सोनी सुखदेव साहू, लखेश साहू, कालिंदी वर्मा, जनपद सदस्य रामकुमार टंडन, सूर्यकांत वर्मा जय सिंह ठाकुर राहुल नेगी राजा वर्मा शिवा निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Related Articles