close
Home छत्तीसगढ़ CRIME – जंगली सूअर के अवैध शिकार में 9 आरोपी गिरफ्तार

CRIME – जंगली सूअर के अवैध शिकार में 9 आरोपी गिरफ्तार

50

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा राज्य भर में वन अपराधों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में वनमण्डलाधिकारी महासमुन्द श्री पंकज राजपूत ने बताया कि गत दिवस 19 मई को वन परिक्षेत्र महासमुन्द में झलप के पास कोलपदर में जंगली सूअर के अवैध शिकार के प्रकरण में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आरोपियों द्वारा वहां कोलपदर में विद्युत तार तरंगित कर चार नग जंगली सूअर के शावकों का शिकार किया गया था। वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों के पास से 557 मीटर जीआई तार लगभग 3.56 किलोग्राम, 31 खुटी, 01 नग तीर सहित शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्रियों को भी जब्त कर लिया गया है। इन आरोपियों में कोलपदर निवासी चमार सिंह खडि़या, रातु सिंह कमार, गया राम ध्रुव, बुटिया विश्वकर्मा, परेदशी निषाद, साधुराम यादव, लोकेश यादव, कैलाश कुमार तथा हृदय राम साहू शामिल हैं

IMG 20240420 WA0009
CG News : महतारी वंदन के हितग्राही 5 मार्च तक कर लें यह काम