देवेंद्र नगर के शिव मंदिर में मिली युवती की लाश ,मचा हडकंप

66
kabaadi chacha

रायपुर।देवेंद्र नगर सेक्टर 1 स्थित शिव मंदिर में आज सुबह एक लड़की की लाश मिली है। मंदिर के पुजारी ने जब मंदिर के कपाट खोले तो अंदर एक युवती की दुपट्टे से लटकती हुई लाश मिली। बीती शाम जब मंदिर के पुजारी ने पाट बंद किये थे तब वहां कोई नहीं था, लेकिन सुबह लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह लड़की शनिवार रात ही मंदिर में आई थी। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि शाम को मंदिर को बंद करते समय पुजारी की नजर इस लड़की पर नहीं पड़ी। गर्भगृह के पिछले हिस्से में ये चुपचाप बैठी हुई थी। जब सुबह आस-पास के लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तो एक बुजुर्ग महिला की नजर लाश पर पड़ी। कुछ देर में मंदिर के पुजारी भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तब तक आसपास के लोग भी मंदिर परिसर में जमा हो गए। पुलिस ने लाश को उतरवाकर छान बीन शुरू कर दी है। देवेंद्र नगर थाना प्रभारी देवदास ने कहा है कि अभी महिला की शिनाख्ती नहीं हुई है, उसकी उम्र 20 से 25 वर्ष होने की आशंका है। लड़की के गले में मंगलसूत्र है। पुलिस को शक है कि अपने पारिवारिक विवाद से तंगआकर शायद इसने ये कदम उठाया हो। अब तक आस-पास के लोगों से हुई पूछताछ में मृतक कोई इसे पहचानता नहीं है। नजदीकी थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के चौथे दिवस रायपुर शहर ऑटो-ई रिक्शा चालकों का यातायात प्रशिक्षण एवं नेत्र परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन।